Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
14-Mar-2026 05:15 PM
By First Bihar
Patna Missing Girl Case: बिहार की राजधानी पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय छात्रा के रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला सामने आया है। छात्रा के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहद परेशान हैं। छात्रा ने गायब होने से ठीक पहले अपनी बड़ी बहन को फोन कर बताया था कि दो लड़के उसका पीछा कर रहे हैं और उसे बहुत डर लग रहा है। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पटना जिले के दानापुर अनुमंडल के बिहटा थाना क्षेत्र की है। लापता छात्रा की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह 11 मार्च की सुबह करीब 8 बजे घर से पढ़ाई करने के लिए निकली थी। वह बिहटा के श्रीरामपुर इलाके में स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ने जाती थी। रोज की तरह वह उस दिन भी लाइब्रेरी गई थी, लेकिन दोपहर के बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे नेहा ने अपनी बड़ी बहन सलोनी कुमारी को फोन किया था। फोन पर वह काफी घबराई हुई थी। उसने अपनी बहन से कहा कि “दीदी, मुझे बहुत डर लग रहा है। दो लड़के मेरा पीछा कर रहे हैं।” बहन ने उसे समझाते हुए कहा कि घबराओ मत और जल्दी घर आ जाओ। लेकिन उस कॉल के बाद अचानक उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और फिर उससे कोई संपर्क नहीं हो सका।
जब देर शाम तक नेहा घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों को चिंता होने लगी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब कहीं भी उसका पता नहीं चला तो उन्होंने बिहटा थाना में जाकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिजनों को आशंका है कि छात्रा के साथ कोई अनहोनी हो सकती है या फिर उसका अपहरण कर लिया गया है।
इस मामले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। बताया जा रहा है कि इस फुटेज में देखा गया है कि जब छात्रा रास्ते से जा रही थी, उसी समय दो युवक उसके पीछे-पीछे चलते हुए नजर आ रहे हैं। इससे परिवार की चिंता और भी बढ़ गई है।
इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी जांच में जुट गई है। बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्रा की तलाश के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। पुलिस तकनीकी सर्विलांस की मदद से छात्रा के मोबाइल का आखिरी लोकेशन पता लगाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच तेजी से की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही छात्रा का पता लगा लिया जाएगा और मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।