निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?
26-Jun-2025 04:01 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के गांधी मैदान के पास स्थित बापू सभागार में आज छात्र-युवा राजद संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई जिलों के युवा और छात्र शामिल हुए। तेजस्वी यादव ने इस छात्र युवा संवाद को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने बिहार की एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा। बापू सभागार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब तेजस्वी यादव कार्यक्रम के समापन के बाद बाहर निकल रहे थे।
इसी दौरान लोगों की भारी भीड़ वहां मौजूद थी, तभी बापू सभागार के मुख्य द्वार पर लगा शीशा अचानक टूट कर बिखर गया। जिसमें एक कार्यकर्ता घायल हो गया है। इस दौरान तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गये। तभी किसी तरह लोगों ने वहां से हटकर अपनी जान बचाई। बापू सभागार के बाहर फर्श पर टूटकर शीशा बिखर गया जिसे भीड़ हटने के बाद साफ किया गया। टूटे हुए शीशे को वहां के सफाई कर्मचारियों ने फर्श से हटाया। राजद कार्यकर्ताओं ने बताया कि बापू सभागार में भीड़ ज्यादा होने के कारण शीशा टूटा है। तेजस्वी युवाओें के आइकॉन हैं वो जहां से निकलते हैं युवाओं का जनसैलाव निकल पड़ता है। भीड़ ज्यादा था और गेट छोटा था जिसके कारण शीशा टूट गया है।
इस संवाद कार्यक्रम में बिहार के कई जिलों से छात्र और युवा शामिल हुए थे। तेजस्वी यादव ने छात्रों और युवाओं को संबोधित करते हुए बिहार की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों की आलोचना की। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से युवाओं के जोश और समर्थन से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के बाद अचानक हादसा
कार्यक्रम के समापन के बाद जब तेजस्वी यादव सभागार से बाहर निकल रहे थे, उसी वक्त बाहर गेट पर भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान मुख्य द्वार पर लगा शीशा अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिससे एक कार्यकर्ता घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तेजस्वी यादव सुरक्षित रहे, लेकिन कुछ देर तक भगदड़ जैसे हालात बन गए।
राजद कार्यकर्ताओं ने दी सफाई
घटना के तुरंत बाद टूटे शीशे को सफाई कर्मचारियों द्वारा फर्श से हटाया गया। राजद कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह हादसा भीड़ ज्यादा होने और गेट छोटा होने की वजह से हुआ। “तेजस्वी युवाओं के आइकॉन हैं, और जैसे ही वे निकलते हैं, जनसैलाब उमड़ पड़ता है,” एक कार्यकर्ता ने बताया। हालांकि बापू सभागार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गेट का शीशा खुद व खुद टूटा या आरजेडी कार्यकर्ताओं ने तोड़ा। इस मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।