PATNA: राजधानी पटना के अटल पथ पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो के पास खड़े कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अटल पथ पर चलते समय एक ऑटो का टायर अचानक पंचर हो गया था। इसके बाद ऑटो चालक ने सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया और सड़क किनारे पंचर टायर बदलने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो कई फीट दूर जा गिरा और उसके पास खड़े यात्री इसकी चपेट में आ गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।
फिलहाल टक्कर मारने वाली कार की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी है।
पटना से सूरज की रिपोर्ट
पटना: अटल पथ पर पंचर टायर बदल रहे ऑटो को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।#Patna #Bihar #AtalPath #RoadAccident #BreakingNews #PatnaNews #HindiNews #Accident pic.twitter.com/wAUj9W5moE
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 6, 2026