बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डालबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
27-Mar-2026 07:58 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के अग्रणी वेब न्यूज चैनल फर्स्ट बिहार-झारखंड द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम “आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित समारोह 29 मार्च 2026 को होटल लेमन ट्री, पटना में शाम 6 बजे से आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी और पथ निर्माण सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल शामिल होंगे।
यह आयोजन राज्य के उन चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित है, जिन्होंने अपने समर्पण, सेवा और उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के उत्कृष्ट डॉक्टरों को शामिल किया जाएगा।
फर्स्ट बिहार-झारखंड का यह प्रयास स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे पेशेवरों को प्रोत्साहित करने और समाज के सामने उनके योगदान को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
फर्स्ट बिहार झारखंड के चीफ मैनेजर अमित कुमार सिंह के मुताबिक कार्यक्रम न केवल डॉक्टरों के सम्मान का मंच बनेगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरणा भी देगा। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग, विशेषज्ञ और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
फर्स्ट बिहार झारखंड के मार्केटिंग मैनेजर अनिल कुमार साहू ने बताया कि “आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026” के माध्यम से फर्स्ट बिहार झारखंड एक बार फिर समाज के उन नायकों को सम्मानित करने जा रहा है, जो निस्वार्थ भाव से लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे हैं।
इस कार्यक्रम के प्रायोजकों के नाम इस प्रकार है...
डाइआर्क गो, दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल, भारतीय स्टेट बैक (SBI), आशीर्वाद इंजीकॉन, हिन्दुस्तान टिम्बर, कुर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, सत्यदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल, Mom9 एडवांस यूरोकेयर हॉस्पिटल, ऑक्सीजन हॉस्पिटल, एसएसबी होम्स, ददन हांडी मीट, नाडियाड हॉस्पिटल, बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, हिमालया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सारा हॉस्पिटल, रैनबो इमरजेंसी हॉस्पिटल।
विस्तृत जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क करें..7903676691 (ANIL KUMAR SAHU)