चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि
31-Jul-2025 09:06 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के चित्रगुप्त थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बेसमेंट में पानी के भीतर से एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान 75 वर्षीय भोलाराम के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के निवासी थे। वह बीते 29 जुलाई से लापता थे।
मिली जानकारी के अनुसार, भोलाराम उसी अपार्टमेंट में बतौर मुंशी कार्यरत थे। गुरुवार को निर्माण स्थल के कर्मियों ने बेसमेंट में शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चित्रगुप्त थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी पहुंच चुकी है और साक्ष्य जुटाने में लगी है। प्रथम दृष्टया यह मामला करंट लगने से हुई मौत का प्रतीत होता है, लेकिन सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अपार्टमेंट के बेसमेंट में पानी भरा हुआ था और वहीं पर बिजली की असुरक्षित वायरिंग भी मौजूद थी, जिससे करंट की संभावना जताई जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लापता होने के बाद भोलाराम की खोजबीन किस स्तर तक की गई थी और अपार्टमेंट प्रबंधन की ओर से कोई लापरवाही तो नहीं हुई ,जांच जारी है.
पटना से सूरज की रिपोर्ट