दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
01-Dec-2025 02:53 PM
By FIRST BIHAR
Patna news: पटना शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने आज यानी 1 दिसंबर से विशेष अभियान शुरू किया है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने 9 टीमें बनाई हैं। यह अभियान पटना नगर निगम के 6 अंचलों के साथ दानापुर, फुलवारीशरीफ और खगौल में भी चलेगा।
डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी एसडीओ, एसडीपीओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अतिक्रमण में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, दोबारा अतिक्रमण करने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
अभियान के तहत गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा, पटना जंक्शन, बोरिंग रोड, कंकड़बाग, राजापुर पुल, अशोक राजपथ, अटल पथ, जेपी गंगा पथ, राजा बाजार, सगुना मोड़ समेत सभी प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रशासन ने फुटपाथ, सर्विस रोड, अस्पतालों के आसपास अवैध ढांचे और अवैध पार्किंग पर भी विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है।
अभियान में मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, महिला सुरक्षा बल, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, सफाई निरीक्षक, कर्मी और वीडियोग्राफर शामिल हैं। अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी और हटाने से पहले माइकिंग भी की जाएगी। अस्थायी अतिक्रमण पर 5 हजार और स्थायी अतिक्रमण पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
डीएम ने यह भी कहा कि जहां-जहां अतिक्रमण हटाया जाएगा, वहां फॉलोअप टीम नियमित निगरानी करेगी ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो। थानाध्यक्षों को अतिक्रमण हटाने की गतिविधियों को स्टेशन डायरी में दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा अवैध पार्किंग, अवैध वेंडिंग और सड़क किनारे व्यवसायिक गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।