Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
13-Jul-2025 04:23 PM
By First Bihar
PATNA: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह के खिलाफ पटना के साइबर थाने में केस दर्ज कराया गया है। जातीय रंजिश को बढ़ावा देने का आरोप लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रवक्ता मनीष सिंह ने लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। पटना के साइबर थाना में दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता मनीष सिंह ने सोशल मीडिया पर भ्रामक, उत्तेजित एवं समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। केस संख्या 2493/25 है जो 13 जुलाई को दर्ज कराया गया है।
पटना के दीघा स्थित न्यू मिथिला कॉलोनी के रहने वाले लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रवक्ता मनीष कुमार ने पटना के साइबर थाने की पुलिस को बताया कि सीवान जिले के मलमलिया चौक पर 04.07.2025 को हुए सामूहिक निर्मम हत्याकांड की घटना को लेकर महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह जो कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र हैं, वो पटना के पाटलीपुत्र कॉलोनी के रहने वाले हैं। आकाश कुमार सिंह एवं कई अन्य असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर आदि) पर भ्रामक, झूठी एवं उत्तेजक पोस्ट प्रसारित की जा रही हैं।
उक्त पोस्ट में न केवल तथ्यहीन एवं गलत जानकारी साझा की जा रही है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों व समुदायों के बीच आपसी घृणा, द्वेष व हिंसा फैलाने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसमें कुछ लोगों द्वारा हत्याकांड में शामिल अपराधियों की जात बताते हुए महिमामंडन किया जा रहा है तथा ऐसे कुकृत्य का समर्थन करते हुए लोग गौरवांवित महसूस कर रहे हैं एवं पीड़ित पक्ष के समर्थन अथवा सहायता करने बाले लोगों को सार्वजनिक रूप से धमकी भी दिया जा रहा है। उक्त पोस्ट के माध्यम से समाज में शांति एवं सद्भावना को गम्भीर रूप से क्षति पहुँचाने की कोशिश की जा रही है, जिससे विधि-व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ सकती है। उक्त भ्रामक एवं उत्तेजक पोस्ट करने वाले अज्ञात/ज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग मनीष सिंह ने की है।
पटना से सूरज की रिपोर्ट