Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक
24-Jan-2026 09:16 AM
By First Bihar
Patna Airport : पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन में तीसरा एयरोब्रिज शनिवार से चालू हो जाएगा। नागर विमानन कंपनी (DGCA) से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। इससे अब यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने के लिए टर्मिनल से बस में बैठकर रिमोट एप्रोन तक नहीं जाना पड़ेगा। नए टर्मिनल में कुल पांच एयरोब्रिज लगाए जाने थे, जिनमें से दो पहले ही चालू हो चुके हैं। तीसरे एयरोब्रिज को डिपार्चर गेट नंबर 11 से जोड़ा जाएगा।
पटना एयरपोर्ट के निदेशक चंद्र प्रताप द्विवेदी ने बताया कि तीसरे एयरोब्रिज के अलावा चौथा और पांचवां भी बनकर तैयार हैं। इन्हें चालू करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने DGCA को प्रस्ताव भेजा है। DGCA से अनुमति मिलते ही दोनों एयरोब्रिज भी चालू कर दिए जाएंगे। इससे यात्रियों को सुविधा के साथ समय की भी बचत होगी।
टर्मिनल में एयरोब्रिज की संख्या बढ़ने से यात्रियों का समय बचने के साथ-साथ सुरक्षा और सुविधा भी बढ़ेगी। एयरपोर्ट पर अब विमान में उतरने और चढ़ने की प्रक्रिया और भी सहज हो जाएगी। एयरोब्रिज के माध्यम से यात्री सीधे विमान से टर्मिनल में प्रवेश कर सकेंगे, जबकि पहले उन्हें बस से रिमोट एप्रोन तक जाना पड़ता था।
पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में कुल पांच एयरोब्रिज लगाए जाने थे। इनमें पहला एयरोब्रिज डिपार्चर गेट नंबर 9 पर और दूसरा गेट नंबर 10 पर स्थापित है। तीसरे एयरोब्रिज को डिपार्चर गेट नंबर 11 से जोड़ा जाएगा। साथ ही चौथा और पांचवां एयरोब्रिज भी बनकर तैयार हैं और DGCA की मंजूरी मिलने पर वे भी चालू कर दिए जाएंगे।