Bihar Police Action: पटना पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात बिल्ला उर्फ वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा उसका नाम जेडीयू नेता हत्याकांड में भी सामने आया है.


जानकारी के अनुसार, दीघा थाना पुलिस को बिल्ला उर्फ वीरेंद्र के ठिकाने को लेकर गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद दीघा थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (DIU) की संयुक्त टीम ने इलाके में छापेमारी की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दीघा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.


जेडीयू नेता हत्याकांड में भी आया था नाम

गिरफ्तार बिल्ला उर्फ वीरेंद्र जेडीयू नेता हत्याकांड में भी आरोपित बताया जा रहा है. पुलिस इस मामले में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.


पुलिस के मुताबिक, बिल्ला उर्फ वीरेंद्र टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे उसके आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है.


पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फरार रहने के दौरान वह कहां-कहां छिपा था और किन लोगों के संपर्क में था. पूछताछ के आधार पर उसके अन्य आपराधिक मामलों और साथियों की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.