National Youth Day : युवा दिवस विशेष: स्वामी विवेकानंद से जुड़ी 10 अनसुनी बातें, जो आज के युवाओं को देती हैं नई दिशा Bihar industrialists : बिहार के प्रमुख उद्योगपति: जिनकी मेहनत ने प्रदेश को दिलाई राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान PM Modi Office : साउथ ब्लॉक छोड़ 'सेवा तीर्थ कॉम्प्लेक्स' में शिफ्ट होगा प्रधानमंत्री कार्यालय, 14 जनवरी से नए दफ्तर की संभावना Bihar weather : घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बाद बिहार में धूप से राहत, 48 घंटे बाद फिर लौटेगी शीत लहर सूखे नशे के खिलाफ सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ से अधिक का गांजा और नशीली दवाइयां बरामद SSB ट्रेनिंग सेंटर में तैनात सब इंस्पेक्टर की मौत, सोते समय आया हार्ट अटैक Bihar Road Projects: इस फोरलेन सड़क परियोजना को केंद्र की मिली मंजूरी, बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार Bihar Road Projects: इस फोरलेन सड़क परियोजना को केंद्र की मिली मंजूरी, बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार उद्योगों के विकास से बिहार बनेगा समृद्ध, निवेशकों को सरकार कर रही है पूरा सहयोग: सम्राट चौधरी Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर क्यों खाया जाता है दही-चूड़ा? जानिए.. इसके हेल्थ बेनिफिट्स
18-Sep-2025 06:00 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के परसा बाजार निवासी 38 वर्षीय राजू कुमार ने पहली पत्नी के भागने के बाद अपनी से आधी उम्र की लड़की से दो महीने पहले शादी की थी। 19 साल की चांदनी भी अचानक अपने ससुराल से गायब हो गयी है। पति राजू ने आरोप लगाया है कि उसकी बीवी अपने ब्यॉय फ्रेंड के साथ 4 लाख का गहना और कैश लेकर फरार हो गयी है।
पति-पत्नी और वो का मामला पटना के परसा बाजार में सामने आया है। आधी उम्र की बीवी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। 19 साल की चांदनी के भागने के बाद पति ने थाने में इस बात की लिखित शिकायत की है और दो महीने पहले बनीं पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया है। पति राजू की यह दूसरी शादी थी। राजू की पहली पत्नी भी भाग गई थी जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी लेकिन अब दूसरी बीवी भी उसे छोड़कर चली गयी है।
राजू का कहना है कि उसकी पत्नी चांदनी देर रात तक फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने ब्यॉय फ्रेंड के साथ चैट करती थी और मोबाइल पर बातें भी किया करती थी। लेकिन इस बात की भनक वो किसी को लगने नहीं देती थी। शादी के दो महीने बाद ही वो अपने प्रेमी के साथ ससुराल से फरार हो गयी है। पति राजू ने बताया कि 6 सितंबर को उसकी दूसरी बीवी प्रेमी संग फरार हो गयी है। घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया।
पति का आरोप है कि घर में रखे 4 लाख के गहने और कैश लेकर चांदनी फरार हो गयी है। 6 सितंबर की रात 10 बजे उनकी बीवी घर से निकल गई और पहले से बाइक लेकर आए प्रेमी के साथ फरार हो गयी। राजू ने थाने में इस बात की शिकायत की लेकिन अभी तक ना तो केस दर्ज किया गया और ना ही कोई कार्रवाई की गयी।
चांदनी के पति राजू ने बताया कि उसकी बीवी को सोशल मीडिया से बहुत लगाव था। वह अक्सर फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब, स्नैपचैट पर लगी रहती थी। अक्सर उसके हाथ में मोबाइल रहता था। खाना बनाते समय भी उसका मोबाइल उसके पास रहता था। एक बार किसी लड़के से चैट करते राजू ने देख लिया था। जब उसने चांदनी को समझाने की कोशिश की, कहा कि तुम मेरी पत्नी हो यह सब हरकत शोभा नहीं देता है। पति का समझाना चांदनी को नागवार गुजरा, वह राजू को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी।
बता दें कि पीड़ित राजू पेशे से किसान हैं। 7 साल पहले 2018 में पति राजू को छोड़कर पहली बीवी भी किसी दूसरे युवक के साथ भाग गयी थी। पहली बीवी जिसके साथ भागी थी उसी से शादी भी कर ली थी। पहली बीवी के भागने के बाद राजू के एक रिश्तेदार ने दूसरी शादी करने की राय दी। उसी रिश्तेदार ने वैशाली में रहने वाली 19 साल की लड़की चांदनी से उसकी शादी तय कर दी। जिसके बाद 19 साल की चांदनी की शादी 38 साल के राजू से करा दी गयी। अभी शादी के दो महीने ही हुए थे कि राजू के साथ फिर वही कांड हो गया। घर से फरार चांदनी के भाई चंदन ने बताया कि उसकी बहन चांदनी की भी यह दूसरी शादी थी।
पहले पति से चांदनी का बेहतर संबंध नहीं था, जिसके कारण कोर्ट से दोनों का तलाक हो चुका है। जिसके बाद परिवार वालों की सहमति के बाद 11 जुलाई 2025 को परसा के रहने वाले 38 वर्षीय राजू के साथ 19 वर्षीय चांदनी की शादी कराई गई। लेकिन शादी के दो महीने बाद 6 सितंबर को उसके लापता होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस लापता चांदनी की तलाश में जुटी है लेकिन उसे बरामद करने में सफलता नहीं मिल पाई है। पीड़ित पति राजू ने पुलिस पर केस दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। इस घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। लोगों के बीच चर्चा हो रही है कि राजू और चांदनी की उम्र में दोगुना का फासला है। चांदनी 19 की है तो वही राजू 38 साल का है यही कारण है कि यह रिश्ता नहीं टिक पाया। यही चर्चा पूरे इलाके के लोग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस चांदनी को कब तक खोज पाती है.