Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Crime News: बिहार में नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो गांवों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्करों की तलाश जारी 77 हजार से ज्यादा स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 5 राह-वीरों को किया गया सम्मानित Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar News: पथ निर्माण विभाग के 27 कार्यपालक अभियंताओं की बल्ले-बल्ले...बनाए गए S.E. लिस्ट देखें... बिहार पुलिस को खुली चुनौती: थाना से महज कुछ ही दूर युवक की गोली मारकर हत्या, शव को गाड़ी में रखकर भागे अपराधी Viral Video: बिहार में बर्थडे पार्टी बनी विवाद का कारण, मुखिया और चौकीदार का मंच पर डांस करते वीडियो वायरल BPSC TRE-4 2026 : TRE-4 में भरना है फॉर्म तो जरूर कर लें यह काम वरना फिर नहीं मिलेगा कोई मौका, BPSC ने जारी किया आदेश; ध्यान से पढ़ लें ...
19-Feb-2026 02:07 PM
By First Bihar
BIHAR POLICE : बिहार की राजधानी पटना में कोतवाली थाना क्षेत्र के दरोगा रायपथ इलाके में आज एक शर्मनाक और विवादास्पद घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि यहां एक चार-पहिया वाहन दुर्घटना के बाद कोतवाली थाना परिसर में लाया गया। इस दौरान क्विक रिपॉन्स टीम यानी डायल 112 की गाड़ी चलाने वाला निजी ड्राइवर अपनी दबंगई का प्रदर्शन करता नजर आया।
घटना की शुरुआत तब हुई जब चार-पहिया वाहन के ड्राइवर को दुर्घटना के बाद थाने लाया गया। 112 डायल का ड्राइवर, बिना किसी अनुमति या भुगतान के, उस वाहन के ड्राइवर से दो-तीन ठंडी ड्रिंक की बोतलें मुफ्त में ले लिया। यह कार्रवाई केवल स्वयं में अनुचित ही नहीं थी, बल्कि सार्वजनिक स्थान पर और वाहन के मालिक के सामने हुई, जिससे यह घटना और भी गंभीर हो गई।
इस घटना के दौरान कुछ मीडिया कर्मी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने 112 ड्राइवर से यह सवाल किया कि क्या उसने ११२ वाहन के ड्राइवर से पैसे लिए या नहीं। ड्राइवर का जवाब था की वह लोग पैसे कहाँ देते हैं। इसके बाद 112 का ड्राइवर मीडिया कर्मियों को गालियां देना शुरू कर दिया और वहां से चला गया। इसके बाद, कुछ ही समय में वह वापस आया और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पत्रकार पर हाथ उठाना शुरू कर दिया। यह न केवल एक व्यक्तिगत हमला था, बल्कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ऐसा होना कानून और अनुशासन दोनों के खिलाफ था।
पुलिसकर्मी मौके पर ड्राइवर को कई बार समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उसकी दबंगई और अमर्यादित व्यवहार पर कोई नियंत्रण नहीं पाया जा सका। यह घटना क्विक रिपॉन्स टीम की कार्यप्रणाली और निजी ड्राइवरों की अनुशासनहीनता पर गंभीर सवाल उठाती है। आम जनता और मीडिया समुदाय में इस घटना को लेकर नाराजगी है।
पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में दरोगा रायपथ पर हुई यह घटना न केवल कानून और व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पत्रकारों और आम नागरिकों की सुरक्षा की अहमियत को भी सामने रखती है। इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि जिम्मेदारियों की अनदेखी और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
पटना से सूरज कुमार की रिपोर्ट