बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
09-Aug-2025 11:32 AM
By First Bihar
Patna News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिला। मुख्यमंत्री शनिवार सुबह पटना के इको पार्क पहुंचे, जहाँ उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षों को राखी बांधी। इस मौके पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कई वरिष्ठ अधिकारी और पर्यावरण विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।
राखी बांधने के बाद मुख्यमंत्री ने वहीं पूजा-अर्चना की और फिर अचानक पत्रकारों की ओर देखा। मुस्कुराते हुए उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि पत्रकारों के लिए सूप लाया जाए। आदेश का पालन करते हुए सभी पत्रकारों को गर्मागर्म सूप परोसा गया।
लेकिन नीतीश कुमार का यह अंदाज़ यहीं खत्म नहीं हुआ। थोड़ी देर बाद वे सोफे से उठकर एक बड़े प्लास्टिक बोतल में भरा नमकीन लेकर खुद पत्रकारों के पास पहुंचे। उन्होंने सुरक्षाकर्मी को बोतल थमाते हुए कहा “ऊपर का पहला ढक्कन खोल दीजिए।” सुरक्षा कर्मियों ने ढक्कन खोला और नमकीन पत्रकारों में बांटा गया। यह पूरा दृश्य मीडिया कैमरों में कैद हो गया।
अंत में मुख्यमंत्री ने सभी उपस्थित लोगों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और आपसी सद्भाव का प्रतीक है, और हमें समाज में भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए।
नीतीश कुमार हाल के दिनों में कई सार्वजनिक आयोजनों में हल्के-फुल्के और सहज अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। चाहे वह मंच से चुटीले अंदाज़ में संवाद करना हो या जनता व पत्रकारों के साथ सीधा संवाद, वे इन दिनों अपने अलग रंग-ढंग से सुर्खियां बटोर रहे हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...