मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर
31-Mar-2026 05:11 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधान परिषद (MLC) से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने नए सरकारी आवास का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे बंगले का जायजा लिया और वहां चल रहे कामों को देखा।
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले नीतीश कुमार अपने नये आशियाना को देखने सात सर्कुलर रोड पहुंचे। वो एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को छोड़कर इसी सरकारी बंगले में शिफ्ट होंगे। उन्होंने नए आवास में चल रहे रंग-रोगन के काम का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि जब नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था, तब वो खुद 7 सर्कुलर रोड स्थित इसी सरकारी बंगले में रहते थे। अब राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वे इसी बंगले में रहेंगे। नए आवास में चल रहे काम को देखने के बाद मुख्यमंत्री वापस एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास लौट गये।