बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
02-Aug-2025 10:05 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानि शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में 71 नई पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने वाहनों को झंडा दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री, राज्य के डीजीपी, कई मंत्री तथा उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।
दरअसल, सरकार ने यातायात व्यवस्था को बेहतर और दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ये नई पुलिस गाड़ियां बिहार के विभिन्न जिलों के नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और शहरों में यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वितरित की जाएंगी।
यह वाहन विशेष रूप से डीएसपी और यातायात थानों के लिए समर्पित हैं ताकि वे प्रभावी ढंग से ट्रैफिक मॉनिटरिंग, दुर्घटना नियंत्रण और नियमों के पालन पर नजर रख सकें। इससे न केवल सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि यातायात जाम की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।
नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा, "हमारी प्राथमिकता है कि बिहार की सड़कें सुरक्षित और व्यवस्थित हों। इन नई वाहनों के माध्यम से हम यातायात प्रबंधन को और प्रभावी बनाएंगे और आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करेंगे।" उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्नेराट चौधरी भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। डीजीपी एसके सिन्हा ने बताया कि वाहनों को जिलों में शीघ्र ही भेज दिया जाएगा और पुलिस कर्मियों को इनके उपयोग हेतु आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
सरकार ने यह भी घोषणा की कि आने वाले महीनों में और अधिक आधुनिक वाहनों एवं तकनीकी उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी ताकि सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन में और सुधार हो सके।
पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...