PATNA : सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार के शपथ लेते ही उनके सहयोगी रह चुके प्रशांत किशोर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए तंज कसा है. लगभग 120 दिन बाद प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के शपथ लेते ही उन्हें बधाई दी है. नीतीश कुमार को बीजेपी की तरफ से 'मनोनीत' मुख्यमंत्री बताते हुए प्रशांत किशोर ने कहा है कि भाजपा 'मनोनीत' मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार जी को बधाई.
प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव के दौरान पूरी तरह से चुप्पी साधे रखी थी. उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट 20 जुलाई को किया था. कोरोना महामारी के बीच वह लगातार सवाल उठाते रहे थे लेकिन बिहार के चुनावी माहौल में उन्होंने कभी कोई बयान नहीं दिया. अब नीतीश सरकार के गठन के बाद प्रशांत किशोर ने कहा है कि सीएम के रूप में एक थके हुए, कमजोर नेता के साथ बिहार किस गति से आगे बढ़ेगा यह देखने वाली बात होगी.
भाजपा मनोनीत मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर @NitishKumar जी को बधाई।
With a tired and politically belittled leader as CM, #Bihar should brace for few more years of lacklustre governance.— Prashant Kishor (@PrashantKishor) November 16, 2020