ब्रेकिंग न्यूज़

PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात

2005 से 2025 बहुत हुआ नीतीश: राज्य परिषद की बैठक में तेजस्वी ने की बड़ी घोषणा, मंगनी लाल मंडल के नेतृत्व में जीतेंगे चुनाव

नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि आज मेरे सरकारी बंगले के बाहर गोलियां चली। जहां कई मंत्रियों का आवास है। VVIP इलाके में सरेआम फायरिंग की जा रही है। बताइए क्या स्थिति बिहार की हो गई है। 2005 से पहले ऐसे होता था जी?

bihar

19-Jun-2025 06:01 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के ज्ञान भवन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राज्य परिषद की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल,अब्दुलबारी सिद्दिकी, रामचंद्र पूर्वे, सुनील सिंह, कांति सिंह ,अनीता देवी सहित राजद के कई नेता शामिल हुए। आरजेडी की राज्य परिषद की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद ने 28 साल पूरा किया है। आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में हम प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। 


राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लेकर तेजस्वी ने लालू यादव से यह अपील किया कि मुझे उम्मीद है कि जगदानंद सिंह को राजद का राष्ट्रीय स्तर पर कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार का बच्चा बच्चा कह रहा है..2005 से 2025 बहुत हुआ नीतीश..हमारे चाचा अचेतावस्था में हैं। नीतीश जी को बिहार और बिहारियों से कोई मतलब नहीं है। नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक में भी नहीं जाते हैं। लेकिन जब एनडीए की बैठक होती है तब उसमें वो पहुंच जाते हैं। नीतीश कुमार को बस अपनी कुर्सी से मतलब है। 


तेजस्वी ने कहा कि जब से हमलोग सरकार से हटें तबसे एक काम बता दें जो नीतीश जी ने किया है। सम्राट चौधरी का नीतीश कुमार ने पगड़ी खुलवा दिया लेकिन अकल नहीं आई। भाजपा पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी को काम से मतलब नहीं है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी के बीच अलग कंपीटिशन चल रहा है। दिलीप जायसवाल दोनों को फेल कर चुके है। ये लोग कभी बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी के बारे में कुछ भी नहीं बोलेंगे। सम्राट चौधरी के पिता ने नीतीश जी को कितना गंदा-गंदा गाली दिया था, मैं बोल नहीं सकता। 


बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तैयारी से जुटी हुई है। पीएम मोदी कल बिहार दौरे पर सीवान आ रहे हैं। वो 20 जून को बिहार के सिवान में 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की सौगात देंगे। पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई बेरोजगारी मिटाने नहीं आ रहे। 


तेजस्वी ने कहा कि आज मेरे सरकारी आवास के बाहर गोलियां चली। जहां कई मंत्रियों का आवास है। वीवीआईपी इलाके में सरेआम फायरिंग की जा रही है। बताइए क्या स्थिति बिहार का हो गया है। 2005 से पहले ऐसे होता था जी? पटना के एसएसपी तीन बार बद दिये गये। सबको पता है कि एसएसपी और डीएम कैसे बदला जाता है। डीके टैक्स (दीपक कुमार) जो नीतीश के प्रधान सचिव हैं उनके द्वारा यह सब किया जाता है।


तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमने घोषणा की है कि जब हमारी सरकार बिहार में बनेगी तब माई बहिन योजना के तहत हर महिलाओं को झारखंड की तर्ज पर 2500 रुपया महीना उनके खाते में देंगे। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना का लाभ हम देंगे। तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आप लोग फिल्ड में जाईए और इस योजना के बारे में लोगों को बताइए। हमारी हर योजनाओं का चुनाव प्रचार कीजिए। चुनाव से पहले जितना मेहनत करना है कर लीजिए। जिसका परफॉर्मेंस अच्छा होगा उसे लालू जी चुनाव लड़ने के लिए टिकट देंगे। यदि टिकट लेना है तो जनता बीच रहिए।