ब्रेकिंग न्यूज़

गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह

नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी होगी, लेकिन बिहार के किसानों को कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की अतिरिक्त राशि फिलहाल नहीं मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से घोषित 1000 रुपये अभी जारी नहीं किए जाएंगे, ऐसे में किसानों के खातों में क

12-Mar-2026 07:13 AM

By First Bihar

PATNA: (PM Kisan 22nd Installment) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से देशभर के किसानों के खातों में योजना की अगली किस्त जारी करेंगे। इस किस्त का लाभ बिहार के लाखों किसानों को भी मिलेगा। लेकिन बिहार सरकार अपनी ओर से किसानों से किए गए वादे को पूरा नहीं करेगी। 


3 नहीं सिर्फ 2 हजार मिलेंगे

हालांकि, इस बार किसानों को 3000 रुपये मिलने की जो उम्मीद थी, वह फिलहाल पूरी नहीं होगी। बिहार के  कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा है कि बिहार सरकार की ओर से शुरू की गई जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना की अतिरिक्त 1000 रुपये की राशि अभी जारी नहीं की जाएगी। इसलिए किसानों के खातों में इस बार केवल पीएम किसान योजना के 2000 रुपये ही आएंगे।


कर्पूरी किसान सम्मान निधि योजना का पैसा लटका

दरअसल बिहार सरकार ने पीएम किसान योजना की तर्ज पर जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना शुरू करने का ऐलान कर रखा है। इसके तहत किसानों को पीएम किसान के 6000 रुपये के अतिरिक्त हर साल 3000 रुपये देने की घोषणा की गई थी।


सरकार की ओर से पहले कहा गया था कि पीएम किसान की अगली किस्त के साथ ही कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की राशि भी जारी की जाएगी। इसी वजह से किसानों को उम्मीद थी कि इस बार 2000 रुपये की जगह 3000 रुपये मिलेंगे। लेकिन फिलहाल राज्य सरकार की ओर से इस योजना की राशि जारी नहीं की गई है। ऐसे में 13 मार्च को आने वाली किस्त में किसानों को केवल पीएम किसान योजना के तहत 2000 रुपये ही मिलेंगे।


सरकार का खजाना खाली

सरकारी सूत्र बता रहे हैं कि फिलहाल बिहार सरकार का खजाना खाली है। आलम ये है कि सरकार के सारे विकास कार्य पैसे के अभाव में ठप्प पड़े हैं. ऐसे में सरकार किसानों को कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि का पैसा देने की स्थिति में नहीं है। 


सिर्फ पीएम निधि पैसा मिलेगा

बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने जानकारी दी कि राज्य के 73.34 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लगभग 1467 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी। इसके तहत प्रत्येक किसान के खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।


कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है।


रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार सरकार भी यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि राज्य के अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिले। इसके लिए किसानों का व्यापक स्तर पर पंजीकरण कराया जा रहा है। साथ ही आधार सत्यापन और बैंक खातों को एनपीसीआई से लिंक कराने की प्रक्रिया भी तेज की गई है, ताकि लाभ सीधे किसानों के खातों में समय पर पहुंच सके।


कृषि मंत्री ने उन किसानों से भी अपील की जो अभी तक इस योजना से नहीं जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे किसान जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि वे भी इस योजना का लाभ उठा सकें।