PATNA: बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की है।
पटना में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस मुलाकात को बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि बिहार की राजनीति और सरकार से जुड़े कई अहम विषयों पर बातचीत हुई होगी।
वहीं, इस मुलाकात के बाद निशांत कुमार को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक जदयू या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद निशांत कुमार वहां से रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।
पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट