मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
14-Mar-2026 05:32 PM
By First Bihar
PATNA:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की जेडीयू में एंट्री के बाद उनकी उम्र को लेकर खूब चर्चा हो रही थी। इन अटकलों पर मंत्री अशोक चौधरी ने एक ट्वीट कर विराम लगा लिया है। अशोक चौधरी ने निशांत कुमार की सही जन्मतिथि बतायी। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की उम्र 44 वर्ष है।
बता दें कि जनता दल यूनाइटेड को ज्वाइन करने के बाद निशांत कुमार एक्टिव हो गये। वो आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर गये मस्जिद गये और गुरुद्वारा भी गये। बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद लिया। लगातार वो लोगों से मिलते दिखाई दिये। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने उनसे शादी करने और परिवार बढ़ाने की भी सलाह दी। जिसके बाद निशांत की उम्र की चर्चा अचानक तेज हो गयी। निशांत की जन्मतिथि 20 जुलाई 1975 बतायी गई थी।
जिसके अनुसार उनकी उम्र करीब 50 साल हुई। यह चर्चा होने लगी की निशांत 50 साल हैं। अब तो उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। निशांत के जन्मतिथि को लेकर हो रही चर्चा के बीच बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि निशांत की उम्र जो 50 साल होने की जो चर्चा हो रही है वो गलत है। निशांत की सही उम्र 44 साल है। 50 साल वाली बात गलत है।
उम्र के भ्रम को अशोक चौधरी ने दूर कर दिया। मंत्री अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि 🚨महत्वपूर्ण सूचना | Important Information🚨 निवेदन है कि भाई निशांत कुमार जी की सही जन्मतिथि 20 जुलाई 1981 है तथा उनकी वर्तमान आयु 44 वर्ष है। आप सभी मीडिया बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि आगे से इसी जन्मतिथि और आयु का ही उपयोग करें। कुछ समाचार एजेंसियों द्वारा गलत जन्मतिथि और आयु प्रकाशित की जा रही है, इसलिए कृपया सही जानकारी का ही उपयोग एवं प्रसारण करें। सधन्यवाद 🙏
🚨महत्वपूर्ण सूचना | Important Information🚨
— Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary) March 14, 2026
निवेदन है कि भाई निशांत कुमार जी की सही जन्मतिथि 20 जुलाई 1981 है तथा उनकी वर्तमान आयु 44 वर्ष है। आप सभी मीडिया बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि आगे से इसी जन्मतिथि और आयु का ही उपयोग करें।
कुछ समाचार एजेंसियों द्वारा गलत जन्मतिथि और… pic.twitter.com/RDCjl0Qf3Q