Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज
18-Jan-2026 02:19 PM
By First Bihar
PATNA: NEET छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर बिहार में राजनीति तेज हो गयी है। विपक्ष ने सरकार से इस संवेदनशील मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। वही इस मामले को लेकर बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने साफ तौर पर कह दिया है कि जो कोई भी दोषी होगा वो कानून की पकड़ से बाहर नहीं रहेगा।
मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी तरह की लापरवाही बरती नहीं जाएगी।
मंत्री दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद सच्चाई पूरी तरह सामने आएगी और मामला “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा। दिलीप जायसवाल ने राजनीति लाभ उठाने के लिए विपक्ष पर इस दुखद घटना का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता राजनीतिक रोटी सेंकने काम कर रहे हैं। जो भी दोषी होगा उसे कानून के राज में ढूंढकर निकाला जाएगा और उसे सजा मिलेगी।
वही तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच दिलीप जायसवाल ने इसे राजनीतिक ड्रामा बताया। कहा कि पार्टी पहले से ही उन्हीं के इशारों पर चल रही है, ऐसे में नए पद का शोर केवल दिखावा है और जिसका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष और तेजस्वी यादव को जनता ने अभी आराम करने का छुट्ठी दिया है।
पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट