ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Home / bihar / patna-news / सीट शेयरिंग को लेकर NDA में घमासान और गहराया: चिराग पासवान ने अपनी...

सीट शेयरिंग को लेकर NDA में घमासान और गहराया: चिराग पासवान ने अपनी पार्टी की आपात बैठक बुलाई, BJP से बनायी दूरी

बिहार चुनाव से पहले एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान तेज हो गया है. चिराग पासवान ने बीजेपी से दूरी बनाते हुए अपनी पार्टी लोजपा (रामविलास) की आपात बैठक बुला ली है. चर्चा ये है कि चिराग आर-पार की लड़ाई का मूड बना रहे हैं.

08-Oct-2025 08:33 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए में घमासान तेज होता दिख रहा है. अब खबर ये आ रही है कि चिराग पासवान आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गये हैं. चिराग पासवान ने अपनी पार्टी की आपात बैठक बुला ली है. वहीं, बीजेपी से बातचीत से भी दूरी बना ली है. उधर, जीतन राम मांझी के भी बगावती तेवर बढ़ते जा रहे हैं. 


बीजेपी से चिराग ने बनाई दूरी

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने में सिर्फ 3 दिन बचे हैं और एनडीए के घटक दलों के बीच बातचीत बंद हो गयी है. चिराग पासवान ने आज बीजेपी के नेताओं से बातचीत नहीं की. चिराग से मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी के नेताओं ने मुलाकात की थी. लेकिन आज यानि बुधवार को चिराग पासवान ने बीजेपी नेताओं से कोई बातचीत नहीं की. अपने पिता स्व. रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के मौके पर चिराग पासवान आज बिहार पहुंच गये. 


चिराग पासवान ने स्व. रामविलास पासवान की पुण्यतिथि को लेकर पटना और खगड़िया में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की. खगड़िया से लौटने के बाद वे दिल्ली रवाना हो गये. हालांकि बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी पटना में ही मौजूद थे. लेकिन चिराग ने धर्मेंद्र प्रधान से कोई बात नहीं की. मंगलवार को दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान औऱ विनोद तावड़े ने ही चिराग पासवान से मुलाकात की थी. 


बीजेपी के ऑफर से चिराग नहीं हैं संतुष्ट

जानकार सूत्रों की मानें तो चिराग पासवान को बीजेपी की ओर से सिर्फ 20 सीटों का ऑफर दिया गया है. चिराग पासवान इससे संतुष्ट नहीं हैं. चिराग पासवान को इस बात से भी नाराजगी है कि बीजेपी ने जेडीयू के साथ सीटों का बंटवारा पहले ही तय कर लिया. तभी जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों के नामांकन के लिए डेट तक तय कर लिया. 


चिराग ने बुलाई आपात बैठक

इस बीच चिराग पासवान ने अपनी पार्टी की आपात बैठक बुला ली है. कल यानि गुरूवार की सुबह उनकी पार्टी लोजपा(रामविलास) की बैठक पटना में होने जा रही है. कल सुबह 10 बजे से प्रदेश कार्यालय में बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में चिराग पासवान के जीजा और सांसद अरुण भारती मौजूद रहेंगे. अरूण भारती को चिराग पासवान ने अपनी पार्टी का बिहार प्रभारी भी बना रखा है. 


लोजपा(रामविलास) की इस बैठक में पार्टी के सभी सांसदों, प्रदेश अध्यक्ष, सभी उपाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है. माना जा रहा है कि किसी बड़े फैसले के पहले LJPR नेतृत्व प्रमुख नेताओं से चर्चा करना चाहता है. इसलिए ये बैठक बुलाई गयी है.