जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
25-Nov-2025 10:31 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में 9 साल से शराबबंदी है, लेकिन इसके बावजूद बिहार में शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं, और शराब पीने वाले लोग भी नहीं सुधर रहे हैं। शराब के धंधेबाज तस्करी के नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं।
ताजा मामला मुजफ्फरपुर के बोचहाँ थाना क्षेत्र का है जहां टिन के बोतल में विदेशी शराब की सप्लाई की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया के नेतृत्व में बनी टीम ने उनसर में ग्रामीण बैंक के पास छापेमारी की। जहाँ एक घर के पास खड़ी बाइक पर टीन के बोतलों में पैक कर कार्टन में रखी विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बाइक सहित विदेशी शराब जब्त कर थाने ले आई।
पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान सरपंच पुत्र सहित तीन तस्करों का नाम सामने आया है। इस दौरान पुलिस ने लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की 96.66 लीटर विदेशी शराब जब्त की है, जो 537 पीस 180 एमएल की प्लास्टिक बोतलों में पाई गई।
थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि 96.66 लीटर विदेशी शराब के साथ एक बाइक जब्त की गई है। वहीं मामले में बिक्रम कुमार, सरपंच पुत्र अनिल कुमार तथा जब्त बाइक के चालक और मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सघन छापेमारी कर रही है।

