निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?
23-Mar-2026 11:18 AM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना के मुसल्लहपुर कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण के मॉडर्नाइजेशन और रिनोवेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए कृषि विभाग ने कुल 68.41 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। बाजार प्रांगण में पेयजल, शौचालय, लाइट, सुरक्षा, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और गोदाम जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे किसानों और व्यापारियों को एक सुव्यवस्थित और आधुनिक बाजार परिसर उपलब्ध होगा।
निर्माण कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की देखरेख में कराया जा रहा है और एजेंसी के अनुसार यह काम वर्ष 2026 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। मुसल्लहपुर बाजार प्रांगण को ई-नाम प्लेटफॉर्म से नेशनल और इंटरनेशनल मंडियों से जोड़ा जाएगा।
इससे किसानों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार और बेहतर मूल्य प्राप्त होंगे। साथ ही फल-सब्जी विक्रेता संघ ने कृषि मंत्री से मांग की है कि सीए कोल्ड स्टोरेज, संतरा भंडारण के लिए दो विशेष चैंबर और प्रदर्शनी हॉल की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा गेट नंबर-2 से आने वाले किसानों की गाड़ियों को नो-एंट्री से मुक्त करने की भी मांग की गई है।
हालांकि, मुसल्लहपुर बाजार प्रांगण के लगभग तीन-चौथाई हिस्से का अभी तक मापी और सीमांकन नहीं हुआ है, जिसके कारण चहारदीवारी का निर्माण शुरू नहीं हो सका। अंचलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को जल्द ही सीमांकन का काम पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।