TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
28-Mar-2026 12:14 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पूर्वी चंपारण जिले के ताजपुर सरैया पहुंचे, जहां उन्होंने बाबू अमर सिंह महाराज के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया।समारोह को संबोधित करते हुए वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि आज के दौर में शिक्षित होना जरूरी है। जब समाज शिक्षित हो जाएगा, तो कई समस्याएँ अपने आप हल हो जाएंगी।
उन्होंने निषादों के आरक्षण की चर्चा करते हुए कहा कि जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे, वहां उन्हें आरक्षण मिला, लेकिन बिहार में आज भी इस मांग को लेकर संघर्ष जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आज आरक्षण न होने के कारण एक भी निषाद का बेटा कलेक्टर नहीं बन पाया है। उन्होंने लोगों से संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें किसी और का हिस्सा नहीं चाहिए, बल्कि अपना हक चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज जिसके पास सत्ता होती है, उसकी समस्याओं का समाधान भी हो जाता है। प्रदेश और केंद्र में जहां जिसकी सरकार है, वहां चेहरा और जाति देखकर काम किया जा रहा है। सरकार को जाति नहीं, बल्कि गरीब देखकर काम करना चाहिए।
उन्होंने लोगों से संगठित होने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। जो समाज राजनीति में मजबूत होता है, वही आगे बढ़ता है। जो समाज सत्ता में आएगा, उसका कल्याण निश्चित है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज केंद्र में बैठे लोग हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को बांटते हैं और 10 हजार रुपये देकर वोट खरीद लेते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो अच्छा काम करे, उसी को वोट दें।
यूजीसी कानून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार कमजोर वर्ग को सुरक्षा देने में विफल रही है। सरकार ने कानून बनाया, लेकिन कुछ लोगों के विरोध के कारण उसे अदालत के जरिए रुकवा दिया गया और अब सरकार चुप है।