बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
10-Aug-2025 03:11 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर आज उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि फूलन देवी की कहानी समाज के पिछड़े, वंचित और दलित समाज के संघर्ष का इतिहास है।
उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर भी फूलन देवी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए लिखा, " वीरांगना फूलन देवी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। उनका संघर्ष और साहस हम सभी के लिए प्रेरणा है।" उन्होंने वीरांगना फूलन देवी को अपना प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि आज हम उन्हीं के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि फूलन देवी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनकी लड़ाई को वीआईपी आगे लेकर बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि निषाद परिवार में जन्म लेने वाली वीरांगना फूलन देवी ने देश और दुनिया को बताया कि महिला सिर्फ चूड़ी नहीं पहनती है, यदि उनके साथ अन्याय करोगे तो बदला लेना भी जानती है। सामंती विचारधारा के लोगों से उन्होंने बदला लिया। फूलन देवी का जीवन महिलाओं के लिए प्रेरक गाथा है।
उन्होंने कहा कि फूलन देवी सांसद बनकर निषाद, बिंद, मल्लाह, कश्यप समाज को उनका हक और सम्मान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया था। फूलन देवी को नमन करते हुए कहा कि आज सभी को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर सिर उठाकर जीना है, तो बच्चों को पढ़ाइए और अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़िए।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...