Bihar News: बिहार में मोहर्रम के दौरान राज्य में विधि-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में राज्य पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, डीजीपी, मुख्य सचिव तथा गृह विभाग के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मोहर्रम के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से कायम रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को सख्ती से रोका जाए।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि कोई व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या शांति भंग करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।
बैठक में संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की भी समीक्षा की गई। साथ ही राज्य के कई जिलों में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती का निर्णय लिया गया, ताकि त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।