25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
27-Jan-2025 02:53 PM
By First Bihar
Patna Marine Drive: पटना के मरीन ड्राइव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक चलती कुरियर वैन में अचानक आग लग गयी। BLUE DART कुरियर वैन में लगी आग हवा के कारण तेजी से फैलने लगी। जिसके बाद गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। जिसे देखते हुए ड्राइवर और खलासी ने गाड़ी से छलांग लगा दी। जिसके कारण दोनों की जान बच पाई।
ब्लू डॉर्ट कुरियर की वैन महादेव स्थान का है जो पाटलिपुत्रा से मरीन ड्राइव होकर आलमगंज के पास जैसे ही पहुंची तभी गाड़ी से धुआं निकलने लगा और अचानक आग की तेज लपटे निकलने लगी और तेज हवा के कारण लपटे तेज हो गयी। बताया जाता है कि कुरियर वैन में उस वक्त कोई सामान नहीं था। यदि कुरियर का सामान गाड़ी के अंदर रहता तो आग और भयावह हो जाती।
कुरियर वैन में आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण गाड़ी के इंजन से धुआं निकलना बताया जा रहा है। घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र स्थित जेपी गंगा पथ की है। इसे लोग मरीन ड्राइव के रुप में जानते हैं। कुरियर वैन में लगी आग के बाद मरीन ड्राइव पर गाड़ियों की कतार लग गयी। कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।