देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
04-Oct-2025 07:40 PM
By First Bihar
PATNA: पटना पुलिस ने पति और देवर की हत्या की साजिश का खुलासा किया है। महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मनेर थाना क्षेत्र से हथियार और ऑडियो-वीडियो साक्ष्य के रूप में बरामद किया गया है। 03 अक्टूबर 2025 को मनेर थाना क्षेत्र में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश का भंडाफोड़ किया है।
सूचना मिली थी कि कुछ लोग अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दो व्यक्तियों की हत्या की योजना बना रहे हैं। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम), पटना के निर्देशन में थानाध्यक्ष मनेर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 26 जिंदा कारतूस और चार मैग्जीन बरामद की गईं।
पूछताछ के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि एक महिला ने घरेलू विवाद के कारण अपने पति और पति के भाई की हत्या कराने की साजिश रची थी। पुलिस को महिला के मोबाइल से रिकॉर्डेड ऑडियो और वीडियो फुटेज साक्ष्य के रूप में प्राप्त हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपितों से पूछताछ जारी है और आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे प्रकरण पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम), भानुप्रताप सिंह ने प्रेस को विस्तृत जानकारी दी और बताया कि समय रहते सूचना पर कार्रवाई की गई और एक बड़ी घटना को टाला गया।
REPORT-SURAJ-PATNA