ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

PATNA: महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी, जानिये 'तेजस्वी प्रण' में क्या-क्या किये गये वादे?

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसका नाम ‘तेजस्वी प्रण’ रखा गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने बिहार को नंबर वन स्टेट बनाने का संकल्प लिया है।

बिहार

28-Oct-2025 05:07 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसका नाम तेजस्वी प्रण पत्र दिया गया है। पटना के होटल मौर्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता शामिल हुए। सभी ने मिलकर महागठबंधन का साझा मेनिफेस्टो जारी किया। 


तेजस्वी ने कहा कि बिहार को नंबर वन स्टेट बनाने का काम हम करेंगे। हम लोग टूटे फूटे वादे नहीं करते जो कहते हैं वो करते हैं। कुछ दिनों में हम बताने जा रहे हैं कि कैसे हर घर सरकारी नौकरी कैसे देंगे? महागठबंधन ने घोषणापत्र का नाम तेजस्वी प्रण पत्र रखा है। जिसमें तेजस्वी यादव की माई बहिन योजना, हर घर सरकारी नौकरी, 200 यूनिट मुफ्त बिजली के वादों के अलावे कुछ नई घोषणाएं की। राजद, कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेता मिलकर इस घोषणा पत्र को जारी की। महागठबंधन के घोषणापत्र में रोजगार, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और किसानों के हितों को प्राथमिकता देने का वादा किया गया है।


महागठबंधन ने की यह घोषणा

हर परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी देंगे

 इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के 20 दिन के अंदर सरकारी नौकरी देंगे

महिलाओं के लिए माई बहिन मान योजना 

1 दिसंबर से हर महिलाओं को 2500 रुपया महीना मिलेगा

बेटियों के लिए बेटी और मां के लिए माई योजना की घोषणा की गयी 

सभी संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों को स्थायी किया जाएगा

जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा

जीविका दीदियों को 30हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा

बिहार में पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगा

200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी

विधवा, बुजुर्ग और दिव्यांगों का पेंशन बढाया जाएगा

किसानों के लिए MSP गारंटी

हर अनुमंडल में महिला कॉलेज खुलेंगे

136 प्रखंडो में नए डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे

प्रतियोगिता परीक्षा में फॉर्म शुल्क नहीं लगेगा

छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी 

हर व्यक्ति को 25 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा की सुविधा

सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं से लैस होंगे जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज

मनरेगा मज़दूरी 255 से बढ़ाकर 300 किया जाएगा

100 की जगह अब 200 दिन मिलेगा काम

OBC और SC/ST वर्गों के लिए आरक्षण प्रतिशत बढ़ेगी

इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव 

अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का दावा

वक्फ संशोधन विधेयक पर रोक लगाने और संपत्तियों के पारदर्शी प्रबंधन का वादा 

बौद्ध गया के बौद्ध मंदिरों का प्रबंधन बौद्ध समुदाय को सौंपने की भी घोषणा

हर गरीब परिवार को 500 रुपये में सिलेंडर मिलेगा

कौशल-आधारित रोजगार का सृजन किया जाएगा

5 नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे

विधवा और बुजुर्गों को 1500 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी

इनके पेंशन में हर साल 200 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी

दिव्यांगों को 3000 रुपये मासिक पेंशन दिया जाएगा

अनुसूचित जाति/जनजाति के 200 छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए विदेश भेजा जाएगा

वक्फ संशोधन विधेयक पर रोक लगाई जाएगी

पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का मानदेय भत्ता दोगुना किया जाएगा

50 लाख रुपये का बीमा पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का किया जाएगा

अनुकंपा में 58 वर्ष की सीमा बाध्यता को समाप्त किया जाएगा

नाई, कुम्हार, बढ़ई, मोची, माली जाति के लिए स्वरोजगार

इनके आर्थिक उत्थान और उन्नति के लिए भी होगा काम

5 साल के लिए 5 लाख रुपये की एकमुश्त ब्याज रहित राशि प्रदान की जाएगी