देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
05-Oct-2025 05:27 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में आज शाम तेजस्वी यादव के एक पोलो रोड स्थित आवास पर महागठबंधन की अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक शाम छह बजे शुरू होगी।
तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के संयोजक के रूप में इस बैठक का आयोजन किया है। इसमें गठबंधन के सभी घटक दलों राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और वाम दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। बैठक में सीट शेयरिंग, चुनावी मुद्दों और प्रत्याशियों के चयन को लेकर गहन चर्चा होगी। इसके साथ ही चुनाव से जुड़ी अन्य रणनीतिक बातों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, RJD ने करीब 60 संभावित विधानसभा प्रत्याशियों को चुनावी तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया है। वहीं कांग्रेस ने एक-दो सिटिंग विधायकों को छोड़कर सभी को तैयारी शुरू करने के लिए कहा है। VIP की ओर से 18 संभावित प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं, जबकि वाम दलों ने भी अपने सभी सिटिंग विधायकों को सक्रिय कर दिया है। बैठक में नए प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा होगी और चयनित नामों पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है। RJD, कांग्रेस, VIP और वाम दलों के शीर्ष नेता संभावित प्रत्याशियों से मुलाकात कर टिकट को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।
पटना से प्रिंस की रिपोर्ट