PATNA: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री से कहा है कि विश्वविद्यालय के संबंध में कोई भी निर्णय लेने से पहले इससे जुड़े सभी हितधारकों के साथ बैठक की जाए और उनके सुझावों पर विचार किया जाए।


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि फिलहाल बिहार विधानपरिषद की निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय से जुड़े हितधारकों के साथ विचार-विमर्श और आगे की कार्रवाई शुरू की जाए।


बैठक में प्राप्त सुझावों पर विचार करने के बाद ही मां सीता महिला विश्वविद्यालय के संबंध में कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस निर्देश का उद्देश्य विश्वविद्यालय से जुड़े सभी पक्षों के विचारों को ध्यान में रखते हुए आगे की प्रक्रिया तय करना है।