बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
08-Oct-2025 07:46 PM
By First Bihar
PATNA: एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। लोजपा रामविलास आर-पार के मूड में है। सूत्रों की माने तो सीट बंटवारे का ऐलान होने से पहले जेडीयू की तरफ से अपने उम्मीदवारों के नामांकन की तारीख तय करने से चिराग पासवान नाराज़ हो गये हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आनन-फानन में कल (9अक्टूबर) सुबह 10 बजे पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आपातकालीन बैठक बुलाई है।
बिहार चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए सांसद अरुण भारती इस इमरजेंसी मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। बिहार चुनाव सह प्रभारी, बिहार प्रदेश पार्टी सांसद, बिहार प्रदेश प्रधान महासचिव, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष और बिहार प्रदेश प्रकोष्ठ अध्यक्षगण को मीटिंग में बुलाया गया है। कहा गया है कि सभी आमंत्रित पदाधिकारी समय पर उपस्थित होकर बैठक की कार्यवाही को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि किसी बड़े फैसले के पहले LJPR नेतृत्व प्रमुख नेताओं से चर्चा करना बैठक का उद्धेश्य है।
एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर पेंच और फंसा हुआ है। चिराग पासवान की आज बीजेपी नेताओं से बातचीत संभव नहीं है। खगड़िया से पटना लौटते ही चिराग दिल्ली रवाना होंगे। आज बुधवार की रात ही पटना से दिल्ली के लिए चिराग रवाना होंगे। बीजेपी नेताओं से बातचीत का कोई शेड्यूल फिलहाल नहीं है। चिराग से दूसरे दौर की बातचीत के लिए आज ही धर्मेंन्द्र प्रधान पटना पहुंचे थे। 07 अक्टूबर को दिल्ली में चिराग से धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े ने मुलाकात की थी। तब बीजेपी के ऑफर से चिराग संतुष्ट नहीं हैं।
