BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई
09-Jan-2026 07:06 PM
By First Bihar
PATNA: राउज एवेन्यू स्थित स्पेशल कोर्ट ने लालू यादव तेजस्वी यादव और उनके परिवार के सदस्यो के खिलाफ रेलवे के चतुर्थ श्रेणी में नौकरी देने के बदले जमीन लिखवाने के दोषी मानते हुए आरोप तय करने का आदेश सुनाया..राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि लालू परिवार और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक है.. आज कोर्ट ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि लालू परिवार नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले में प्रथम दृश्यटया दोषी है और उनके खिलाफ ट्रायल चलेगा।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि लालू परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है और भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं यह पूरा बिहार जानता है और आज कोर्ट ने भी इस बात पर मोहर लगा दी है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कोर्ट ने लालू यादव को और उनके परिवार को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाया है.. इससे पहले चारा घोटाला हो, अलकतरा घोटाला हो, दूध घोटाला हो लालू यादव परिवार और लालू यादव भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं।
बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव, लालू यादव के पद चिन्हों पर ही चलने का काम कर रहे हैं और पूरी तरह से भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं.. बिहार की जनता इस बात को भली-भांति जानती है इसीलिए अभी हाल के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने इन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया और लालू परिवार को घर में बिठाने का काम किया है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव ने गरीब गुरबा को सत्ता में रहकर लूटने का काम किया है। गरीबों का शोषण करना लालू परिवार के फितरत रही है ।यह तो एक छोटा सा उदाहरण है जिसमें कोर्ट ने लालू यादव और उनके परिवार को दोषी पाया है। तेजस्वी यादव और लालू यादव का बुनियादी मकसद अपने परिवार का विकास करना और गरीबों का शोषण करना है..
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लालू परिवार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो जिन-जिन गरीबों के जमीन उन्होंने लिखवाने का काम अपने परिवार के नाम पर किया है उन लोगों को जमीन सार्वजनिक रूप से वापस करने का ऐलान करें.