ब्रेकिंग न्यूज़

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर

खरमास के बाद कहां शिफ्ट होंगे लालू यादव? नए आवास को लेकर सस्पेंस खत्म

खरमास समाप्त होने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नए ठिकाने को लेकर तस्वीर साफ होती दिख रही है। पटना के इस नए बंगले में शिफ्ट होने की संभावना है। वही महुआबाग वाले बंगला में काम अभी बाकी है। इससे पहले लालू यहां शिफ्ट होंगे!

31-Dec-2025 02:40 PM

By First Bihar

PATNA: खरमास खत्म होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नए ठिकाने को लेकर चल रहा संशय अब काफी हद तक साफ होता नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना के वेटनरी कॉलेज कैंपस के पीछे बन रहे अपने नए आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। बता दें कि पटना के महुआबाग में तो आलीशान बंगला बन ही रहा है वही वेटनरी कॉलेज कैंपस के पीछे भी आवास बनकर लगभग तैयार हो गया है।


जानकारी के अनुसार, इस नए आवास का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है और इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। मौके पर मौजूद सूत्रों का कहना है कि घर के अंदर करीब दो दर्जन मजदूर लगातार काम में जुटे हुए हैं। यह आवास आधुनिक सुविधाओं से लैस बताया जा रहा है, जिसमें पांच बेडरूम और दो बड़े हॉल बनाए जा रहे हैं। घर के बाहर एक बड़ा गार्डन एरिया भी विकसित किया जा रहा है, जहां फिलहाल पेंटिंग और फिनिशिंग का काम जारी है, ताकि परिसर को आकर्षक और सुंदर रूप दिया जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि लालू यादव का एक और बंगला महुआ बाग इलाके में भी निर्माणाधीन है, लेकिन उसके पूरी तरह तैयार होने में अभी एक साल से अधिक का समय लग सकता है। ऐसे में अंतरिम व्यवस्था के तौर पर खरमास के बाद वेटनरी कॉलेज के पीछे बन रहे इसी नए बंगले में उनके शिफ्ट होने की संभावना जताई जा रही है। इस आवास के ठीक पीछे उनके साले सुभाष यादव का मकान भी स्थित है।


जब फर्स्ट बिहार की टीम लालू यादव के संभावित नए पते पर पहुंची और घर के अंदर जाने की कोशिश की, तो मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। सुरक्षा कर्मियों ने साफ कहा कि घर के अंदर वीडियो बनाने की अनुमति नहीं है और यह उनकी नौकरी से जुड़ा मामला है। इससे यह संकेत मिलता है कि नए आवास को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही सख्त कर दी गई है। अब देखना यह होगा कि खरमास के बाद लालू प्रसाद यादव औपचारिक रूप से इसी नए आवास में शिफ्ट होते हैं या किसी अन्य विकल्प पर फैसला लिया जाता है।

पटन से प्रेम राज की रिपोर्ट