पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड
18-Jun-2025 07:10 PM
By First Bihar
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर एक ओर जहां भाजपा लगातार हमलावार है और लालू से माफी मांगने को कह रहा है। बीजेपी का कहना है कि जब तक लालू माफी नहीं मांगेगे भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। वही अब पसमांदा समाज के लोग भी लालू के खिलाफ सामने आ गये हैं।
पसमांदा समाज ने पूरे पटना में लालू के खिलाफ पोस्टर लगाया है। जिनमें लिखा गया हैं कि पसमांदा दलित पूछते हैं, कब माफ़ी मांगेगा लालू परिवार ? पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि पसमांदा समाज बाबा साहब के सम्मान में एकजुट है। पसमांदा समाज के लोगों का कहना है कि लालू के इस रवैय्ये को लेकर समाज के भीतर गहरी नाराज़गी है और सार्वजनिक रूप से अब इसे प्रदर्शित किया जा रहा है।
वही चुनावी साल में इसे दलित अपराध से जोड़ते हुए बीजेपी नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गठबंधन के बीच अंदरूनी कलह की बात कही। सम्राट चौधरी ने बताया है अंबेडकर के अपमान के मामले में कांग्रेस चाहती है कि लालू प्रसाद यादव माफी मांगे लेकिन लालू का पूरा परिवार किसी भी कीमत पर माफी नहीं मांगने पर अड़ा है।
बता दें कि इस मामले को लेकर बीते दिनों बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को एक ज्ञापन सौंपा था। जिसमें यह लिखा गया था कि 11 जून 2025 को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन था। इस मौके पर लालू ने बाबा साहब की तस्वीर का अनादर किया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल है। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने पत्र में लिखा कि इस प्रकार का व्यवहार संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अनादर है, जिससे दलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। राज्यपाल के समक्ष यह मांग रखी गयी कि लालू प्रसाद यादव इस विषय पर सार्वजनिक माफ़ी मांगे। राज्य सरकार और प्रशासन समाज में संविधान मूल्यों की रक्षा हेतु त्वरित संदेश दे। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सख़्त दिशा निर्देश जारी किए जाएं।