Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन
30-Dec-2025 03:32 PM
By First Bihar
Rajrani Express new timetable : रेलवे ने ललितग्राम-पटना के बीच चलने वाली राज्य रानी एक्सप्रेस (15509) के परिचालन समय में बदलाव किया है। यह नई समय सारणी 1 जनवरी से लागू होगी, जिसका उद्देश्य यात्रियों की सुविधा और बेहतर परिचालन व्यवस्था है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले नए शेड्यूल की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
ललितग्राम से पटना के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे द्वारा राजरानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15509) के परिचालन समय में बदलाव किया गया है। यह नया समय सारणी एक जनवरी से लागू होगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार समय में यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
जारी नई समय सारणी के अनुसार Rajya Rani Express
अब ललितग्राम से सुबह 4:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन प्रतापगंज स्टेशन पर 4:43 बजे पहुंचेगी और वहीं से 4:45 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन राघोपुर स्टेशन पर 4:59 बजे पहुंचेगी व 5:01 बजे वहां से प्रस्थान करेगी।
सरायगढ़ जंक्शन पर यह ट्रेन अब 5:14 बजे पहुंचेगी और 5:16 बजे यहां से खुल जाएगी। इसके बाद राजरानी एक्सप्रेस सुपौल जंक्शन पर 5:59 बजे पहुंचेगी और 6:01 बजे वहां से प्रस्थान करेगी। गढ़बरूआरी स्टेशन पर 6:11 बजे आगमन के बाद यह ट्रेन 6:13 बजे आगे के लिए रवाना होगी। पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में नई समय सारणी के अनुसार यह ट्रेन पटना जंक्शन से 12:20 बजे प्रस्थान करेगी।
बख्तियारपुर जंक्शन पर 12:53 बजे पहुंचेगी और वहीं से 12:53 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन सहरसा जंक्शन पर शाम 5:25 बजे पहुंचेगी और 5:35 बजे वहां से खुलेगी। गढ़बरूआरी में 5:58 बजे आगमन के बाद 6:00 बजे प्रस्थान करेगी।
सुपौल जंक्शन पर 6:10 बजे पहुंचेगी और 6:12 बजे आगे बढ़ेगी। सरायगढ़ जंक्शन पर 6:58 बजे पहुंचकर 7:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद राघोपुर स्टेशन पर 7:08 बजे पहुंचेगी और 7:10 बजे वहां से खुलकर अंततः 8:50 बजे ललितग्राम पहुंचेगी। रेलवे विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले नई समय सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।