हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
16-Sep-2025 12:37 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार का मोकामा विधानसभा सीट आज एक बार फिर सुर्खियों में है। क्या आज अनंत सिंह के नाम पर फाइनल मुहर लग जाएगी ? इसकी वजह यह है कि आज मोकामा विधानसभा इलाके के मोर में एनडीए का कार्यकर्त्ता सम्मेलन किया जा रहा है. सम्मेलन में जेडीयू के कद्दावर नेता ललन सिंह मौजूद हैं. अनंत सिंह का विरोध करने वाले जेडीयू के विधान पार्षद सह मुख्य प्रवक्ता को पूरी तरह से आउट कर दिय़ा गया है. मोकामा निवासी नीरज कुमार को पोस्टर में भी जगह नहीं दी गई है. एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है.
दरअसल,मोकामा में मंगलवार यानी आज, 16 सितंबर मोकामा में आयोजित हो रहे एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन ने राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा को हवा दे दी है। इसकी वजह है कि इस कार्यक्रम को लेकर जो पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं, उसमें अनंत सिंह का चेहरा काफी चमक रहा है। जबकि अधिकारिक तौर पर अनंत सिंह फिलहाल किसी राजनीतिक पार्टी के मेंबर नहीं है। हालांकि वह दावा करते है कि इस बार के विधानसभा के चुनाव में वह जेडीयू के सिंबल पर मैदान में होंगे। ऐसे में आज उनके, इन दावों पर फाइनल मुहर लग गई है।
मोकामा विधानसभा के मोर गांव में आज एक बड़ा कार्यक्रम एनडीए के तरफ से आयोजित किया गया है,इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य नेता जेडीयू के सांसद ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी समेत कई प्रमुख नेता की मौजूद हैं. बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की अगुआई में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई है. जेडीयू के तरफ से मोकामा विधानसभा इलाके से आने वाले नेता और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने अनंत सिंह को लेकर मोर्चा खोल रखा है। उनका कहना है कि अनंत सिंह अपराधिक छवि के नेता हैं, वे हर समय दल बदलते रहते हैं. जिससे विकास भी सही से नहीं हो पाता है, लिहाजा पार्टी को एक टिकाऊ और साफ- सुथरी छवी वाले नेता को अपना कैंडिडेट बनाना चाहिए।
पिछले उपचुनाव में यहां से भाजपा के कैंडिडेट रही सोनम देवी के पति ललन सिंह ने भी अनंत सिंह को लेकर विरोध किया है। ऐसे में मोकामा की राजनीति काफी गर्म है,ऐसे में आज जब मंच से अनंत सिंह की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह व मंत्री अशोक चौधरी पहुंचे. इससे साफ हो या है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह ही जेडीयू प्रत्याशी होंगे. मालूम हो कि, पिछले दिनों जेडीयू के सीनियर लीडर ललन सिंह ने इशारों ही इशारो में इस बात के संकेत दे दिए थे कि मोकामा से अनंत सिंह ही जेडीयू के कैंडिडेट हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अधिकारिक तौर पर इस बात का ऐलान नहीं किया था। लेकिन, जिस तरह से उन्होंने अनंत सिंह के साथ रोड शो किया था उससे यह साफ हो गया था कि मोकामा विधानसभा इलाके से कैंडिडेट तो अनंत सिंह ही होंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...