UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
04-May-2025 10:28 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में पहली बार 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025' का आयोजन पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुआ। 4 मई (रविवार) को इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशाल जलाकर की। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (ONLINE) के जरिये खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने बिहार के लाल क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की कहा कि आईपीएल में हम सभी ने बिहार के बेटे का शानदार प्रदर्शन देखा है। इतनी कम उम्र में उसने इतना बड़ा रिकॉर्ड बना कर बिहार और देश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया सहित एनडीए के कई नेता मौजूद थे।
बता दें कि 4 मई से 15 मई तक 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025' का आयोजन किया गया है। बिहार के 5 जिले पटना, बेगूसराय, गया, भागलपुर और राजगीर इसका आयोजन किया गया है। 4 मई यानि आज से शुरू हुए खेलों के महाकुंभ 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025' में 28 खेलों के लिए 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 8500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कुल 2,435 पदक के लिए सभी खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों के अलावे 1500 ट्रेनर और तकनीकी अधिकारी शामिल हो रहे हैं। 28 खेलों में से 3 खेल का आयोजन दिल्ली में होगा। दिल्ली में शूटिंग, ट्रैक साइकलिंग और जिमनास्टिक खेला जाएगा।।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभारंभ की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का मशाल प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से बिहार के खेल विकास एवं युवाओं के जोश की सराहना की। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि इस वर्ष खेलो इंडिया युथ गेम्स का आयोजन बिहार में किया जा रहा है और इसके शुभारम्भ की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो संदेश के माध्यम से किया गया है।


