Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
05-Jun-2025 10:30 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के जेपी सेतु पुल पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सोनपुर से आ रहे एक पार्सल वैन में पीछे से कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गयी। बीच सड़क पर दोनों गाड़ियां धू-धूकर जलने लगी। किसी तरह गाड़ी में बैठे लोगों ने कूदकर अपनी-अपनी जान बचायी। इस हादसे के बाद जेपी सेतु ब्रिज पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और फायर बिग्रेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों गाड़ियों में लगी आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना पिलर नंबर 9 के पास की है जब एक पार्सल वैन गुरुवार को 3 बजे सोनपुर से पटना की ओर आ रही थी। तभी पीछे से एक कार तेज गति से पटना की ओर आ रही थी।
अचानक पार्सल वैन में जोरदार टक्कर मारने के बाद दोनों गाड़ियों के इंजन में आग लग गयी। ट्रैफिक पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया है. दोनों गाड़ियों का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। गाड़ी के इंजन नंबर, चेचिस नंबर और नंबर प्लेट के आधार पर दोनों के मालिक का पता लगाने में पुलिस लगी हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।