ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

दिल्ली में बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मिले जीतन राम मांझी, नई सरकार के गठन पर हुई चर्चा

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद जीतन राम मांझी ने दिल्ली में बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच नई सरकार गठन को लेकर अहम चर्चा हुई।

16-Nov-2025 08:42 PM

By First Bihar

DELHI: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बिहार की जनता का प्रचंड समर्थन मिला है। डबल सेंचुरी से ज्यादा सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है। एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की। बिहार के नतीजे सामने आने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी दिल्ली में बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान से मिले। इस दौरान नई सरकार के गठन पर चर्चा हुई। इससे मांझी ने पीएम मोदी को फोन कर बिहार चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के लिए बधाई दी।


बता दें कि बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने बिहार विधानसभा चुनाव 6 सीटों पर लड़ा था लेकिन पांच सीटों पर उन्होंने अपनी जीत दर्ज करायी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाले हम पार्टी ने कुटुंबा, इमामगंज, बाराचट्टी, अतरी और सिकंदरा विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को 6 सीट लड़कर 5 पर जीत मिली है।


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के कुटुंबा प्रत्याशी लाल राम 84727 वोट से जीत दर्ज की। वहीं, इमामगंज से दीपा कुमारी ने 1,04,861 वोट से जीत हासिल की। बाराचट्टी से ज्योति देवी ने 1,08,271 मत से जीत दर्ज करायी। जबकि अतरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी रोमित कुमार ने 1,02,102 वोट हासिल कर जीत दर्ज की वही  सिकंदरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार प्रफुल कुमार मांझी ने 91,603 वोट से जीत हासिल की। हम पार्टी के इस परफोर्मेंस को लेकर धर्मेन्द्र प्रधान ने जीतन राम मांझी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विनोद तावड़े भी मौजूद थे।