MahaKumbh: महाकुंभ में उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने कमर कस ली है।  प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।  इन ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को महाकुंभ में पहुंचने में आसानी होगी और उन्हें भीड़भाड़ से भी राहत मिलेगी।  रेलवे का यह कदम श्रद्धालुओं को एक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा।