सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
27-Apr-2025 07:26 AM
By First Bihar
INDIAN RAILWAY : ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अब दिल्ली से बिहार आने वाली ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। आइए जानते हैं कि इसको लेकर क्या अपडेट है।
जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने तीसरी रेल लाइन निर्माण को लेकर नरकटियागंज होकर चलने वाली कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है तो कई ट्रेनों को चार से पांच घंटे तक देरी से परिचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र द्वारा जारी एक पत्र में बताया गया है कि दरभंगा से 28 अप्रैल एवं एक मई को चलने वाली 15557 दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलेगी।
जबकि, पोरबंदर से 25 अप्रैल को चलने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-मॉ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.- वाराणसी- औंड़िहार- छपरा- मुजफ्फरपुर के रास्ते किया जाएगा।