BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
18-Mar-2025 08:38 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS: अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड केनेडी स्कूल में भारतीय छात्र समुदाय को संबोधित करने के लिये मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण भेजा गया है। हार्वर्ड केनेडी स्कूल के कानून एवं नीति छात्र समूह और भारतीय छात्र समुदाय की ओर से, विशेष रूप से बिहार के छात्रों द्वारा ऑनलाइन चर्चा में शामिल होने के लिये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया है। 'अगले दशक के लिये बिहार का विजन शिक्षित, समृद्ध और सक्षम' विषय पर यह ऑनलाइन चर्चा आयोजित की जायेगी।
आमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा गया है कि आपके नेतृत्व में आज बिहार इमर्जिंग ग्रोथ का हब बन गया है। सुशासन, आर्थिक विकास, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में हुये बदलाव ने राज्य की तस्वीर बदल दी है। बिहार का यह बदलता स्वरूप नीति निर्माताओं और वैश्विक विद्वानों के लिये एक महत्वपूर्ण केस स्टडी है। आने वाले दशक में बिहार की प्रगति को लेकर तैयार रोड मैप पर आपका विजन और मार्गदर्शन जानने के लिये हमलोग उत्सुक हैं।
यह चर्चा छात्रों, संकाय और शोधकर्ताओं के लिए बिहार के विकास मॉडल, चुनौतियों और भविष्य की महत्वाकांक्षाओं को जानने-समझने के लिये उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी। आमंत्रण पत्र में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अप्रैल में ऑनलाइन चर्चा में शामिल होकर मार्गदर्शन देने हेतु समय की मांग की गयी है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास और विजन पर चर्चा करेंगे।
जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय झा ने बताया कि इस कार्यक्रम में अगले दस साल के लिए बिहार को लेकर सीएम नीतीश कुमार के विजन पर चर्चा होगी। इस बात पर चर्चा होगी कि बिहार कैसे एक बीमारू राज्य से इमरजिंग हब बन गया। इन्फ्रास्ट्रक्चर, गुड गवर्नेस और बिहार का आर्थिक विकास यह उनकी नजर में पूरा स्टडी केस है।
बिहार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री का क्या विजन है? और बिहार के विकास में सीएम नीतीश का क्या रोल रहा है? उसपर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से समय मांगा है। यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए बेहद सम्मान की बात है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जितना काम किया है उस काम को लेकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने उन्हें आमंत्रित किया है।