ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में 2025 में आधा हो गया क्राइम, पुलिस ने आंकड़े जारी कर किया दावा, 2024 में हुई घटनाओं की तुलना में इस साल बेहद कम वाकये हुए पूर्णिया में बिजली स्मार्ट मीटर रिचार्ज करने के नाम पर ठगी: भाजपा नेता के दो अकाउंट से उड़ाये 85 हजार रुपये Bihar Cabinet: 'मंगल पांडेय' के पास पटना से लेकर दिल्ली तक फ्लैट, सिर्फ 1 अकाउंट में एक करोड़ से अधिक जमा, भंडार में किलो के भाव से सोना-चांदी हिजाब विवाद: डॉ. नुसरत प्रवीण ने आज भी नहीं की नौकरी ज्वाइन, लास्ट डेट खत्म Bihar Cabinet: सम्राट चौधरी के पास कितनी है संपत्ति..साल के अंतिम दिन खुद बताया, रायफल-पिस्टल और भी बहुत कुछ.... Bihar Cabinet: साल के अंतिम दिन CM नीतीश ने घोषित की अपनी संपत्ति, नकद और बैंक में कितना रू है,जानें.... Bihar Police: मोतिहारी नगर निगम का वार्ड पार्षद पति फरार..SP ने 10 हजार रू का इनाम घोषित किया Bihar Transport News: बिहार में गाड़ियों की 'मैन्युअली फिटनेस जांच' पर रोक...कल से लागू होगी नई व्यवस्था, परिवहन मंत्रालय ने भेजा गाईडलाइन 1 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देगी सरकार, बोले सम्राट चौधरी..बिहार के युवा मजदूरी करने नहीं, सम्मानजनक रोजगार पाने जाएं बाहर Health Ministry : 100mg से अधिक निमेसुलाइड टैबलेट्स पर बैन, स्वास्थ्य मंत्रालय का अहम फैसला

गोपाल खेमका हत्याकांड का खुलासा, अशोक साव के घर से जमीन के कई कागजात बरामद, बातचीत का ऑडियो आया सामने

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि अशोक साव ने हत्या की साजिश अशोक साव ने रची थी। उसी ने उमेश यादव को 4 लाख में खेमका की सुपारी दी थी। अशोक साव ने इसके लिए 50 हजार रुपये एडवांस भी दिया था। अशोक और खेमका के बीच जमीन का विवाद चल रहा था।

Bihar

08-Jul-2025 05:49 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है। DGP विनय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जमीन के विवाद में गोपाल खेमका की हत्या की गयी थी। हत्या के लिए 4 लाख रूपये की सुपारी दी गयी थी। पूरे शहर के CCTV कैमरे को खंगालने के बाद बाइक और कपड़े की पहचान की गयी उसके बाद शूटर उमेश यादव की गिरफ्तारी हुई। जिसकी निशानदेही पर मुख्य साजिशकर्ता अशोक साव को दबोचा गया। 


अशोक साव के घर से भारी मात्रा में जमीन के कागजात बरामद किया गया है। शूटर उमेश यादव को 45 हजार रूपये बच्चे की फीस स्कूल में जमा करना था। घर में पैसे नहीं थे इसीलिए उमेश यादव ने इस वारदात को अंजाम दिया था। उमेश यादव के पास से 3 लाख 65 हजार कैश और हथियार-कारतूस बरामद किया गया। डीजीपी विनय कुमार,एडीजी ऑपरेशन कुंदन कृष्णन और पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने इस मामले का संयुक्त रूप से उद्भेदन किया.



उमेश यादव से जब पूछताछ की गयी तब उसने अशोक साव का नाम लिया। जिसने खेमका की हत्या की सुपारी दी थी। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि अशोक साव ने हत्या की साजिश अशोक साव ने रची थी। उसी ने उमेश यादव को 4 लाख में खेमका की सुपारी दी थी। अशोक साव ने इसके लिए 50 हजार रुपये एडवांस भी दिया था। अशोक और खेमका के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर खेमका की हत्या करवाई गयी। अशोक साव का नाम मनोज कमालिया हत्याकांड में भी आया था। वही बिहारशरीफ के एक मामले में भी अशोक साव आरोपी है। इस मामले की अभी जांच चल रही है। जबकि राजा उर्फ विकास पुराना हथियार तस्कर था.जिसकी मौत एनकाउंटर में हो गयी।  


गोपाल खेमका हत्याकांड में उसकी भी भूमिका थी। अशोक साव और उमेश यादव के बीच हत्या के अगले दिन जेपी गंगा पथ पर मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत हो रही थी। लेकिन अशोक साव जिस सिम का इस्तेमाल कर रहा था वो भी उमेश यादव के नाम पर था। गोपाल खेमका के लैपटॉप और मोबाइल फोन से भी बहुत सारे डिटेल मिले हैं। गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या 2018 में हुई थी। अपने बेटे की हत्या के मामले में गोपाल खेमका शिकायत दर्ज करने वाले थे। गुंजन खेमका के शूटर की मौत हो चुकी है। शिकायत करने वाले गोपाल खेमका भी मारे गए। इसकी बिंदुओं की भी हम जांच कर रहे है। गुंजन खेमका मर्डर केस में अगली डेट कोर्ट में 15 जुलाई थी। उमेश यादव और अशोक साव को जेल भेजा गया है। पुलिस बाद में रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ करेगी।