Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
08-Jul-2025 08:08 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या करने वाले शूटर उमेश यादव और सुपारी देने वाले अशोक साव को गिरफ्तारी के बाद पेशी के लिए पटना के छज्जूबाग स्थित जज के आवास लाया गया। गोपाल खेमका हत्याकांड का खुलासा होने के बाद इन दोनों आरोपियों को पेशी के लिए छज्जूबाग में लाया गया। पेशी के बाद दोनों को जेल भेजा जाएगा।
बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड का खुलासा आज पुलिस ने किया है। DGP विनय कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद में गोपाल खेमका की हत्या की गयी थी। हत्या के लिए 4 लाख रूपये की सुपारी दी गयी थी। पूरे शहर के CCTV कैमरे को खंगालने के बाद बाइक और कपड़े की पहचान की गयी उसके बाद शूटर उमेश यादव की गिरफ्तारी हुई। जिसकी निशानदेही पर मुख्य साजिशकर्ता अशोक साव को दबोचा गया।
अशोक साव के घर से भारी मात्रा में जमीन के कागजात बरामद किया गया है। शूटर उमेश यादव को 45 हजार रूपये बच्चे की फीस स्कूल में जमा करना था। घर में पैसे नहीं थे इसीलिए उमेश यादव ने इस वारदात को अंजाम दिया था। उमेश यादव के पास से 3 लाख 65 हजार कैश और हथियार-कारतूस बरामद किया गया। डीजीपी विनय कुमार,एडीजी ऑपरेशन कुंदन कृष्णन और पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने इस मामले का संयुक्त रूप से उद्भेदन किया.
उमेश यादव से जब पूछताछ की गयी तब उसने अशोक साव का नाम लिया। जिसने खेमका की हत्या की सुपारी दी थी। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि अशोक साव ने हत्या की साजिश अशोक साव ने रची थी। उसी ने उमेश यादव को 4 लाख में खेमका की सुपारी दी थी। अशोक साव ने इसके लिए 50 हजार रुपये एडवांस भी दिया था। अशोक और खेमका के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर खेमका की हत्या करवाई गयी। अशोक साव का नाम मनोज कमालिया हत्याकांड में भी आया था। वही बिहारशरीफ के एक मामले में भी अशोक साव आरोपी है। इस मामले की अभी जांच चल रही है। जबकि राजा उर्फ विकास पुराना हथियार तस्कर था.जिसकी मौत एनकाउंटर में हो गयी।
गोपाल खेमका हत्याकांड में उसकी भी भूमिका थी। अशोक साव और उमेश यादव के बीच हत्या के अगले दिन जेपी गंगा पथ पर मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत हो रही थी। लेकिन अशोक साव जिस सिम का इस्तेमाल कर रहा था वो भी उमेश यादव के नाम पर था। गोपाल खेमका के लैपटॉप और मोबाइल फोन से भी बहुत सारे डिटेल मिले हैं। गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या 2018 में हुई थी। अपने बेटे की हत्या के मामले में गोपाल खेमका शिकायत दर्ज करने वाले थे। गुंजन खेमका के शूटर की मौत हो चुकी है। शिकायत करने वाले गोपाल खेमका भी मारे गए। इसकी बिंदुओं की भी हम जांच कर रहे है। गुंजन खेमका मर्डर केस में अगली डेट कोर्ट में 15 जुलाई थी। उमेश यादव और अशोक साव को जेल भेजा गया है। पुलिस बाद में रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ करेगी।