Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष Bihar Bhumi: सरकारी भूमि कैसे होगी वापस..? DCLR-CO तो माफियाओं के पक्ष में ही काम कर रहे ! भूमि के प्रकार से 'बाजार शब्द हटाकर सरकार के 'करोड़ो' की जमीन में किया बड़ा खेल, खुलासे के बाद भी नहीं शुरू हुई जांच Bihar Driving License : हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस! बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर कार्रवाई की तैयारी, परिवहन विभाग सख्त Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद
25-Feb-2025 07:29 PM
By First Bihar
Bihar Cabinet Meeting: मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 146 एजेडों पर मुहर लगी। आज की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणाएं की गई थी, उनमें 120 योजनाओं की स्वीकृति दी गई है। जिस पर 50 हजार करोड़ खर्च होंगे। नीतीश कैबिनेट की बैठक में पटना के मंदिरी नाले को लेकर अहम फैसला लिया गया है। मंदिरी नाला पर बन रहे फोरलेन सड़क को जेपी. गंगा पथ से जोड़ा जाएगा।
इसके लिए 52 करोड़ 28 लाख 40 हजार रुपये की स्वीकृति आज कैबिनेट की बैठक में दी गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान मंदिरी नाला पर निर्माणाधीन फोरलेन सड़क को जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) से जोड़ने की घोषणा की थी। प्रगति यात्रा के आलोक में मंदिरी नाला पर निर्माणाधीन 4-लेन सड़क को जे.पी. गंगा पथ से जोड़ने और निर्माण कार्य के लिए ₹5228.40 लाख (बावन करोड़ अठाईस लाख चालीस हजार) रूपये की अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है। नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज इस पर मुहर लग गयी है।
बता दें कि पटना के बड़े नालों में से एक मंदिरी नाला है। पटना के डाकबंगला और इनकम टैक्स गोलंबर पर लगने वाली भीषण जाम को देखते हुए सरकार ने नाला को ढक कर इस पर फोरलेन बनाने का फैसला लिया था। पिछले तीन साल से यह काम चल रहा है लेकिन अभी भी पूरा नहीं हो पाया है। बारिश में तीन महीना काम रोक दिया गया था। बताया जाता है कि जिन क्षेत्रों में नाले को ढकने का काम पूरा हो चुका है, वहां मेन रोड, सर्विस रोड व सर्विस ड्रेनेज का निर्माण शुरू किया जाएगा। काली मंदिर छोर से भी नाले की दीवार को बनाने का काम शुरू होगा। नाला पर बने फोरलेन को काली मंदिर से पटना मरीन जेपी गंगा पथ से जोड़ा जाएगा।
मरीन ड्राइव से जुड़ने के बाद आवागमन और आसान हो जाएगा। लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। पहले मरीन ड्राइव पर जाने के लिए अटल पथ, दीघा घाट, एलसीटी घाट, गोलघर, कृष्णा घाट, गायघाट, कंगन घाट जाना होता था लेकिन अब एक और रास्ता बनने जा रहा है वो है मंदिरी फोरलेन का रास्ता, जो नाला को ढककर बनाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट मरीन ड्राइव से अब मंदिरी फोरलेन को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 25 फरवरी को कैबिनेट की मुहर इस पर लग गयी। अब मंदिरी इलाके का कायाकल्प हो जाएगा। लोगों का कहना है कि मंदिरी फोरलेन के बनने से यहां की जमीन की कीमत बढ़ जाएगी और मकान का किराया भी बढ़ जाएगा।
बता दें कि मंदिरी नाला इनकम टैक्स गोलंबर से काठपुल होते हुए बांसघाट काली मंदिर तक जाती है। इस बड़े नाले को ढक कर 1289 मीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। इसकी चौड़ाई लगभग 20 मीटर होगी। इसमें 11.5 मीटर मुख्य सड़क की चौड़ाई होगी। जबकि उसकी दोनों ओर करीब 3.5 मीटर चौड़ी सर्विस लेन होगी। इससे सटा लगभग 0.75 मीटर चौड़ा सर्विस ड्रेनेज भी होगा। प्रोजेक्ट की लागत 87 करोड़ रुपये है। बीते वर्ष सितंबर महीने में दोबारा टेंडर के बाद नवंबर-दिसंबर में प्रोजेक्ट का सिविल वर्क शुरू हुआ था। लेकिन अभी तक फोरलेन का काम पूरा नहीं हो सका है। इलाके के लोग काफी परेशान हैं। नाला पर फोरलेन बनाए जाने से सड़क टूटकर सिमट गया है जिस पर चलने में काफी परेशानी हो रही है।
लेकिन लोग इस परेशानी से इसलिए जुझ रहे हैं क्यों इन्हें पता है कि आज भले ही परेशानी हो रही हो लेकिन इस फोरलेन के बन जाने से इलाके का कायाकल्प हो जाएगा। इसलिए मंदिरी मुहल्ले के लोग फोरलेन निर्माण कंपनी का भरपूर सहयोग कर रहे हैं। मंदिरी फोरलेन प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने के लिए तीन जगह पर नाले को ढकने का काम किया जा रहा है। तारामंडल से हथुआ पाठशाला तक निर्माण हो चुका है उससे आगे काठपुल मंदिरी तक काम चल रहा है। वही दूसरा काम काठपुल मंदिरी से साईं मंदिर तक हो रहा है जबकि तीसरा काम साईंमंदिर से आगे सांसद पप्पू यादव के आवास तक चल रहा है। सड़क के नीचे नाले की सफाई का भी पूरा ध्यान रखा गया है। छोटे वाहन से नाले की सफाई समय-समय पर हो सकेगी। दावा किया जा रहा है 100 साल तक यह सुरक्षित रहेगी। सड़क के लिए कंक्रीट की ढलाई में 20 एमएम छड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़क पर भारी वाहन भी जा सकेंगे। मंदिरी नाले पर बन रहे फोरलेन से इलाके के लोग काफी खुश हैं और जल्द से जल्द काम को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।
