समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
16-Dec-2025 06:00 PM
By First Bihar
PATNA: घने कोहरे और भीषण ठंड का सीधा असर रेल यातायात पर पड़ रहा है। राजधानी समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली से पटना आने वाली राजधानी तेजस एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12310) 15 दिसंबर की शाम 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली से रवाना हुई थी, लेकिन 16 दिसंबर की शाम 6 बजे तक ट्रेन केवल आरा स्टेशन ही पार कर सकी है। इस कारण ट्रेन लगभग 15 घंटे की देरी से चल रही है।
ट्रेन के तय कार्यक्रम के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस को सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर पटना पहुंचना था, लेकिन अत्यधिक विलंब के कारण अब इसके शाम 7 बजे के बाद पटना पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
लंबे इंतजार और देरी के चलते यात्रियों को भूख और प्यास जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि ठंड और कोहरे के कारण सफर बेहद कठिन हो गया है और समय पर जानकारी न मिलने से परेशानी और बढ़ गई है। घने कोहरे के चलते रेल प्रशासन ने ट्रेनों की गति नियंत्रित कर दी है, जिससे आने वाले दिनों में भी कई ट्रेनों के विलंब से चलने की आशंका जताई जा रही है।