ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / बिहार के पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की दूसरी शादी की पहली तस्वीर...

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की दूसरी शादी की पहली तस्वीर आई सामने, जानें कौन है दूसरी बेगम?

आमिर सुबहानी 1987 बैच के बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। आमिर सुबहानी 1987 बैच की यूपीएससी-सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के टॉपर रह चुके हैं। आमिर सुबहानी 1987 में UPSC में Rank-1 प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी हैं।

28-Feb-2025 07:19 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्य सचिव और विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन आमिर सुबहानी दूसरी निकाह करने के बाद चर्चा में हैं। 63 साल के आमिर सुबहानी की शादी की तस्वीरें अब सामने आई है। पिछले हफ्ते ही उन्होंने दूसरी निकाह की थी। जिसके बाद अनीसाबाद स्थित पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल होटल में उन्होंने दावत-ए-वलीमा दिया था। जिसमें कई खास मेहमान शामिल हुए थे। रिसेप्शन पार्टी में उनके बेटा और बेटी भी शामिल थे।  


बता दें कि कुछ साल पहले उनकी पहली पत्नी का इंतकाल हो गया था। इंतकाल के लंबे अर्से बाद बच्चों की सहमति से उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। इसी हफ्ते उनका निकाह हुआ था जिसमें परिवार के सदस्य शामिल हुए। दोनों बच्चे भी मौजूद रहे। 


दरअसल सीढ़ी से गिर जाने की वजह से उनकी पहली पत्नी 45 वर्षीया डॉ. सादिका यासमीन का इंतकाल हो गया था। इस घटना के लंबे समय बाद उन्होंने कुछ दिन पहले ही दूसरी शादी की। इस निकाह में उनके दोनों बच्चे और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। आमिर सुबहानी एक बेटे और एक बेटी के पिता हैं। 


दोनों बच्चों की सहमति के बाद ही उन्होंने दूसरी शादी की। आज दावत-ए-वलीमा का आयोजन पटना के अनीसाबाद स्थित पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल होटल में है। जिसमें खास लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर सियासतदां अशफाक रहमान ने शादी की मुबारकबाद दी।


आमिर सुबहानी 1987 बैच के बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। आमिर सुबहानी 1987 बैच की यूपीएससी-सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के टॉपर रह चुके हैं। आमिर सुबहानी 1987 में UPSC में Rank-1 प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी हैं।1993 में पहली बार भोजपुर जिले में डीएम बनकर गए थे फिर वह 1994 में पटना में जिला कलेक्टर के रूप में नियुक्त किए गए थे। 


1978 बैच के आईएएस और बिहार के पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुबहानी बिहार के सीवान जिले के बहुआरा गांव के रहने वाले हैं। पांचवी कक्षा में ही उन्होंने IAS बनने का सपना देखा था। सरकारी स्कूल में पढ़कर वो आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इन्हें किताबों से शुरू से लगाव है। किताबों को पढ़ना इन्हें ज्यादा अच्छा लगता है। वो बिहार के कई जिलों में डीएम भी रहे हैं। बिहार विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन भी बनाये गये।

news image