Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली
06-Mar-2026 10:17 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Teacher News: बिहार में नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशिक्षण प्रमाण-पत्रों की जांच लगातार चल रही है और बड़े पर्दाफाश हो रहे हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau) ने जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक 31 मामलों में एफआईआर दर्ज कर 31 शिक्षकों को अभियुक्त बनाया है।
इस जांच के तहत अब तक कुल 6,67,144 शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया जा चुका है। ब्यूरो के अनुसार कई मामलों में अंक-पत्र और प्रमाण-पत्र फर्जी पाए गए, जिसके बाद संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभिन्न जिलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
निगरानी ब्यूरो का दावा है कि नियोजित शिक्षक मामले में शुरुआत से अब तक कुल 1,748 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें 2,953 शिक्षक और शिक्षिकाएं अभियुक्त बनाए गए हैं। यह जांच पटना हाई कोर्ट के आदेश के तहत की जा रही है।
जिसमें वर्ष 2006 से 2015 के बीच बहाल नियोजित शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच का निर्देश दिया गया था। जांच जारी है और ब्यूरो का कहना है कि प्रमाण-पत्रों की पूरी प्रक्रिया का सत्यापन कर फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।