Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
27-Sep-2025 03:05 PM
By First Bihar
Patna News: देश के कोने-कोने में इस समय दशहरा को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीजीपी विनय कुमार ने खुद इस बात की जानकारी दी और कहा कि पूरे प्रदेश में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।
डीजीपी ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार से ग्यारह कंपनी केंद्रीय बल उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस ने अपने संसाधनों से हजारों जवानों को मैदान में उतारा है।
पुलिस बल के अलावा लगभग पांच हजार गृह रक्षा बल (Home Guard) और BSAP के जवानों को भी पटना समेत सभी जिलों में तैनात किया गया है। यह व्यवस्था खास तौर पर मूर्ति विसर्जन और दशहरा के जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था को देखते हुए की गई है।
डीजीपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। हजारों लोगों से बाउंड भरवाया गया है, गुंडा आदेश जारी किया गया है और CCA के तहत जिला बदर की कार्रवाई भी की गई है। इससे संभावित उपद्रवियों पर पहले से ही नियंत्रण रखा जा सकेगा।
जानकारी देते हुए डीजीपी विनय कुमार ने बिहारवासियों से अपील की कि वे हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा और दशहरा मनाएं। उन्होंने खासतौर पर मूर्ति विसर्जन के समय भीड़ में अनुशासन बनाए रखने की अपील की।